रायपुर

कल से पारा बढऩे की संभावना
06-May-2025 8:28 PM
 कल से पारा बढऩे की संभावना

रायपुर, 6 मई। प्रदेश में मई महीने में मौसम मेहरबान है। सुबह धूप के बाद शाम होते ही बदलाव देखी जा रही है। सप्ताहभर से देर शाम अंधड़ के साथ बारिश और ओला वृष्टि ह़ई। वहीं राजधानी में कल शाम भी कई इलाकों में अंधड़ और बारिश हुई इससे प्रदेश का मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में सामान्य से 5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। जिससे दिन का तापमान सामान्य से कम है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री के बीच बना हुआ है। कल यानी 7 मई से टेम्प्रेचर में 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से कम

सोमवार को प्रदेश में रायपुर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 38.2 डिग्री रहा। वहीं सबसे ठंडा पेंड्रा रहा। यहां रात का पारा 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते कुछ स्थानों पर बारिश हुई और आंधी चली जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में दिन का पारा सामान्य से कम रहा। क्या होता है वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) कैस्पियन या भूमध्य सागर से बनने वाले तूफान होते हैं। ये भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और ठंड लाने का काम करते हैं। असल में ये हवाएं बर्फीली होती हैं, जो अपने साथ नमी लेकर आती हैं।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) भूमध्यसागर से निकलती हैं। इसके बाद ये ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए सीधा भारत पहुंचती हैं। यहां पहुंचते ही यह मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाने लगती हैं।

रायपुर में दोपहर बाद अंधड़ बारिश

रायपुर में आज सुबह से बादल छाए है। आज भी मौसम आज धूप-छांव वाला मौसम रह सकता है। वहीं गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। दिन का पारा 39 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। रायपुर के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात हल्की बारिश हुई।


अन्य पोस्ट