रायपुर

नए वक्फ कानून पर भाजपा का 1 मई से अभियान उम्मीद
30-Apr-2025 5:04 PM
नए वक्फ कानून पर भाजपा का 1 मई से अभियान उम्मीद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अप्रैल।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव , प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने नए वक्फ कानून को लेकर एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता की । 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा,वक्फ संशोधन बिल को लेकर बीजेपी की उम्मीद अभियान शुरू करेगी। 1 से 10 मई तक विभिन्न जन जागरुकता कार्यक्रम होंगे। 1 मई को कार्यशाला में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह आएंगे। देव ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज व देश में भ्रम फैलाया है।आर्थिक रूप से कमजोर वंचित मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए वक्फ बोर्ड का निर्माण किया गया था।उसी उद्देश्य के अनुरूप वक्फ संशोधन बिल लाया गया। देव ने कहा  नए संशोधन के सकारात्मक पहलू को बताया जाएगा।

 

पुराने कानून का दुरुपयोग कर जो लाभ उठाएं है, अब उसकी भी जांच होगी।
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि नए वक्फ बिल मुस्लिम समाज के हित में हैजो समाज के ठेकेदार है, वे इसका विरोध कर रहें है। देव ने बताया कि मुस्लिम और अन्य समुदायों के धार्मिक नेता, डॉक्टर, कलाकार, वकील, शिक्षाविद, महिला कार्यकर्ता, मीडिया प्रमुख और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को आमंत्रित किया जाएगा एवं टाउन हॉल आयोजित किया जाएगा। 

अल्पसंख्यक मोर्चा एवं महिला मोर्चा के नेतृत्व में  सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय नेता करेंगे।  वक्फ संशोधन  एक प्रगतिशील और महिला-हितैषी सुधार हैं इसके तथ्य रखे जाएंगे।  इन कार्यक्रमो में प्रभावशाली महिला नेताओं जैसे कलाकारों और स्थानीय रूप से विश्वसनीय आवाज़ों को आमंत्रित किया जाएगा।


अन्य पोस्ट