रायपुर

पद्म पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां अब 31 जुलाई
23-Apr-2025 6:58 PM
पद्म पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां  अब 31 जुलाई

रायपुर, 23 अप्रैल। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने  वर्ष 2025 के पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित किया है। ये पुरस्कार साहित्य, संस्कृति, कला सहित अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों और उल्लेखनीय योगदान के लिए  दिए जाएंगे ।

योग्य और पात्र व्यक्तियों के नामांकन ऑनलाईन पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://ड्ड2ड्डह्म्स्रह्य.द्दश1.द्बठ्ठ/ के माध्यम से 31 जुलाई  तक प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरे हुए प्रस्ताव 14 जुलाई  तक संचालक, संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर-27, नया रायपुर (अटल नगर), छत्तीसगढ़ को प्रेषित किए जा सकते हैं।

संबंधित विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त नामांकनों पर विचार नहीं किया जाएगा।


अन्य पोस्ट