रायपुर

गुडफ्राइडे: सार्वभौमिक प्रार्थना बिशप सुषमा कुमार ने की
18-Apr-2025 10:00 PM
   गुडफ्राइडे: सार्वभौमिक प्रार्थना बिशप सुषमा कुमार ने की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अप्रैल। प्रभु यीशु का मानव जाति के उद्धार के लिए दिए गए बलिदान का स्मरण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को संजीदगी के साथ मना। इस मौके पर होली क्रास स्कूल से सेंट जोसफ महागिरजाघर तक क्रुस का रास्ता का पारंपरिक संस्कार आयोजित किए गए। प्रभु यीशु द्वारा क्रूस पर   कही सात वाणियों पर चर्चों में मनन किया गया।  गिरिजाघरों में पुण्य गुरुवार की आराधना हुई। गुडफ्राइडे सार्व भौमिक प्रार्थना बिशप सुषमा कुमार ने की धर्मशास्त्र का पाठ जॉन राजेश पॉल और प्रवीण जेम्स तथा उत्तर वादी पाठ पादरी सुशील कुमार ने पढ़ा।

अब ईस्टर पर  सनराइज सर्विस रविवार को सुबह 5 बजे कब्रस्थान में होगी। इसके बाद ईस्टर आराधना कैथेड्रल में सुबह 9 बजे होगी। सेंट जोसफ महागिरजाघर बैरनबाजार रायपुर में आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर, वीजी फादर सबास्टियन पी और फ़ादर जॉन जेवियर पवित्र मिसा संस्कार संपन्न कराएंगे। 

गुड फ्राइडे - क्रूस का रास्ता जुलूस अपरान्ह 3 बजे होली क्रॉस प्राइमरी स्कूल से कैथेड्रल तक निकलेगा। ईस्टर सर्विस शनिवार रात 11 बजे और  रविवार सुबह 8 बजे।   मारथोमा चर्च शांतिनगर रायपुर - रेवरेंड सेंजो पी. वर्गीस (विकार जनरल)। गुड फ्राइडे की आराधना सुबह 9 बजे। ईस्टर आराधना सुबह 5 बजे। सेंट मेरी ऑर्थोडॉक्स चर्च, दूरदर्शन केंद्र के पास रायपुर - फादर के. आई वर्गीस, गुड फ्राइडे आराधना सुबह 8 बजे। ईस्टर की आराधना शनिवार शाम 7 बजे।  शनिवार को प्रार्थना श्रृंखला होगी। ईस्टर पर युवा सभा द्वारा शाम छह बजे से सेंट पॉल्स कैथेड्रल परिसर में ईस्टर मेले का आयोजन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट