रायपुर

रायपुर, 15 अप्रैल। यादव ठेठवार समाज का वार्षिक महाधिवेशन आज राज मुख्यालय भवन महादेवघाट में हुआ। समाज के 103 नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।समाज के प्रदेशाध्यक्ष गुलेंद्र यादव ने संबोधन में समाज की एकजुटता पर जोर दिया।
प्रदेशाअध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती ललिता यदु ने महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी सुरक्षा पर विचार साझा किए। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष परमानंद यादव ने समाज के विकास के लिए राजनीतिक क्षेत्र में अधिक भागीदारी को अनिवार्य बताया। नगर पालिका मंदिर हसौद के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि रायपुर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु ने समाजिक भवन के निर्माण के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त, शारीरिक रूप से अक्षम बंधुओ के लिए श्रवण यंत्र व ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। इस मौके पर श्रीकांत यदु संतोष यदु मनीराम यादव, शोभाराम यदु, हरिराम यदु , नवीन यदु हृदय राम यादव, युगल यदु,भगत राम यादव, नरेश यादव, प्रवीण यादव रामजीवन यदु, लव यदु, करण यदु, यशवंत यादव, बालेन्द्र यदु, गजानंद यादव, शशिकांत यदु, महेश यादव, महितोष यादव, बंसी लाल यादव, धनेश्वर यादव, गंगोत्री यदु, केशरी यादव, दुर्गेश नंदिनी यदु अंजनी यदु, माया यदु उपस्थित रहीं।