रायपुर

अंबेडकर जयंती पर भाजपा मना रही समरसता दिवस
14-Apr-2025 4:21 PM
अंबेडकर जयंती पर भाजपा  मना रही समरसता दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर 14 अप्रैल ।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सोमवार को राजधानी में कई जगह उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी 25 अप्रैल तक चलने वाली समरसता दिवस कार्यक्रमों की शुरूआत की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय, राज्यपाल रमेन डेका ने राजभवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है। डेका ने कहा  हम उनके आदर्शों पर चलें, और एक समावेशी, समतामूलक और न्यायप्रिय समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विधान सभा परिसर में 
विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हॉल में प्रतिष्ठापित डॉ  आंबेडकर के तैल चित्र पर  वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

 

 

अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर
महंत घासीदास संग्रहालय के समीप स्थित प्रतिमा स्थल के समक्ष हुए  कार्यक्रम में  सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी,  पूर्व पार्षद  सुनील वान्द्रे और नगरवासियों ने डॉ अम्बेडकर को  नमन किया।

प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल मेकाहारा में भी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें अस्पताल के नर्स, और कर्मचारियों ने बाबा साहब को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने मरीजों को फल वितरित किया। 


अन्य पोस्ट