रायपुर

पाण्डेय ने पापुनि का अध्यक्ष पद संभाला साय ने दी शुभकामनाएं
12-Apr-2025 6:07 PM
पाण्डेय ने पापुनि का अध्यक्ष पद संभाला साय ने दी शुभकामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अप्रैल। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसग? पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने पर  राजा पांडेय को  बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पाठ्य पुस्तक निगम का दायित्व है की किताबें समय पर छपें और बच्चों को स्कूल में पुस्तकें समय पर उपलब्ध हों। मुझे पूरी उम्मीद है कि श्री राजा पांडेय पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में शिक्षा की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। इस लिहाज से पाठ्यपुस्तक निगम के पास एक बड़ी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ-साथ रोजगार पर भी फोकस किया गया है। प्राथमिक शिक्षा के स्तर पर हम बच्चों को 18 स्थानीय बोलियों में किताबें उपलब्ध करा रहे हैं। इससे बच्चे अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त कर पायेंगे। नई शिक्षा नीति का लाभ राज्य के बच्चों को मिल रहा है।

केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने  शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा समाजिक परिवर्तन की धुरी है। समाजिक परिवर्तन से आर्थिक परिवर्तन संभव है। उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर विधायक  अमर अग्रवाल,विधायक श्रीमती गोमती साय,विधायक  मोतीलाल साहू, विधायक  सुशांत शुक्ला,विधायक प्रबोध मिंज, विधायक भूलन सिंह मरावी, समेत सभी नव नियुक्त   निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्ष  अन्य जनप्रतिनिधि तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट