रायपुर

दुर्ग की अबोध निर्भया को न्याय दिलाने कांग्रेस की न्याय यात्रा
12-Apr-2025 6:04 PM
दुर्ग की अबोध निर्भया को न्याय दिलाने कांग्रेस की न्याय यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अप्रैल। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद बेटियां, बहनें, मातायें सुरक्षित नही है। लगातार दुराचार की घटनाये ब? रही है। अपराधी बेलगाम हो गये है उनमें कानून का भय नही है। सरकार अपने आप में मस्त है, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को कानून की चिंता नही है, रोज हत्याएं, लूट, बलात्कार हो रहे है।

बैज ने कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने में नाकाम है। सरकार और पुलिस से लोगों का भरोसा उठ गया है। इसी कारण दुर्ग में इस घटना के बाद संदिग्ध आरोपी के घर आगजनी की गयी। वास्तविक अपराधी को पक?ने की बजाय पुलिस मामले की लीपा-पोती में लगी है।  जिसे गिरफ्तार किया गया, अपराधी बताया जा रहा मृतका के परिजन उसे अपराधी मानने को तैयार नहीं है।

परिवार को पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है। अत: परिजनों की मांग के अनुसार पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाये।  दुर्ग के एसपी को तत्काल हटाया जाए और टीआई को सस्पेंड किया जाये। इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर गृह मंत्री अपने पद से इस्तीफा दें।। बैज ने बताया कि इस घटना के विरोध में दुर्ग की अबोध निर्भया को न्याय दिलाने कांग्रेस न्याय पथ पर निकलने जा रही है। हम 18 से 21 अप्रैल को दुर्ग से रायपुर तक न्याय यात्रा निकालेंगे। 21 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जायेगा।


अन्य पोस्ट