रायपुर

रायपुर, 11 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद पहलीबार स्वास्थ्य विभाग के मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सेवानिवृत और सेवारत कुष्ठ रोगियों के सेवा में लगे रहने वाले कर्मचारियों का दो दिवसीय संयुक्त सम्मेलन डोंगरगढ़ में आयोजित किया गया है। 40 वर्ष बाद हो रहे इस आयोजित सम्मेलन में दोनों राज्यों से लगभग 250 से 300 पेंशनर और कर्मचारी- अधिकारी शामिल होंगे। संघ के प्रांताध्यक्ष सी आर साहा ने बताया कि इसमें दोनों राज्यों के पेंशनर, और सेवारत कर्मचारी अधिकारियों का आपसी मिलन,कुशल क्षेम, व संवेदनात्मक पहलुओं पर चर्चा होने, साथ ही दोनों राज्यों में कुष्ठ रोग के उन्मूलन, विकृति निवारण हेतु वर्तमान आधुनिक सरलतम तरीकों पर भी चर्चा की जावेगी और कुष्ठ रोगियों की सेवा में लगे कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा एवं सभी समस्याओं का निराकरण हेतु शासन स्तर पर किए गए जाने वाले प्रयासों के बारे में चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। सम्मेलन में मध्यप्रदेश से आर डी गर्ग, अशोक सिंह , विजय परसाई, घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से पहुंचेंगे और छत्तीसगढ़ से लगभग सभी जिले लोग आ रहे है।