रायपुर

पेरोल पर निकल कर 15 वर्ष से फरार हत्या का कैदी गिरफ्तार
11-Apr-2025 3:01 PM
पेरोल पर निकल कर 15 वर्ष से फरार हत्या का कैदी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अप्रैल।
 हत्या के मामले में  पेरोल पर निकलकर 15 वर्षों से फरार आजन्म सजा का कैदी संजीत धुर्वे उर्फ सुजीत गिरफ्तार पकड़ा गया। वह थाना तेलीबांधा  में दर्ज हत्या का कैदी है।  के प्रकरण के आरोपी संजीत धुर्वे उफऱ् सुजीत पिता कार्तिक राम धुर्वे उम्र 41 साल निवासी ग्राम खरोरा बरिहापाली थाना बसना महासमुंद। हाल पता- विजय नगर अवंति विहार तेलीबांधा जो केन्द्रीय जेल रायपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वर्ष 2010 में  न्यायालय के आदेशानुसार केन्द्रीय जेल  से 15 दिन के  पेरोल में बाहर आने के बाद निश्चित समय सीमा में केन्द्रीय जेल रायपुर वापस न जाकर फरार हो गया था। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने संजीत धुर्वे उर्फ सुजीत को पकड़ देवेन्द्र नगर पुलिस के सुपुर्द किया। इस फरारी पर  धारा 229ए भादवि. दर्ज किया गया । 
 


अन्य पोस्ट