रायपुर

आईपीएल सट्टा, पांच सटोरिए गिरफ्तार
10-Apr-2025 4:20 PM
आईपीएल सट्टा, पांच सटोरिए गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 अप्रैल। 
राजधानी शहर और आसपास आईपीएल के मैचों में आनलाइन के साथ नंबर पट्टी पर खेला जाने वाला सट्टा जोरों पर है। और पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। कल नेवरा तिल्दा में तीन और राजधानी के कोतवाली इलाके से 4 सटोरिए पड़े।

गांधी नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास  रेड कर 04 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  10,640/ जब्त किया। इनमें राज कुरील  24 साल निवासी कालीबाडी गितेश भोजनालय के पास, राकेश कन्नौजे 48 साल निवासी काशीराम नगर तेलीबांधा प्रदीप चौहान  35 निवासी गांधी नगर कालीबाडी, अरूण सोना  45  निवासी गांधी नगर कालीबाडी थाना कोतवाली शामिल हैं। इनमें  अरूण सोना थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध मारपीट, चोरी, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट सहित अन्य प्रकरणों के लगभग 9 अपराध पंजीबद्ध है। वहीं  प्रदीप चौहान पूर्व में नारकोटिक एक्ट, आबकारी एक्ट तथा आर्म्स एक्ट, आरोपी राज कुरील राकेश कन्नौजे भी पूर्व में सट्टा के प्रकरणों में जेल जा चुके है। 

 

 

इससे पहले नेवरा पुलिस ने कुछ दिनों पहले गिरफ्तार सटोरिए हर्ष पंजवानी से गजानंद एप आईडी लिंक लेकर आनलाइन सट्टा खिला रहे दो और सटोरिए खूबीराम पटेल 27 ग्राम सासाहोली वार्ड न 2  तिल्दा नेवरा, सोनू ऊर्फ शिवा सेन प 30 सासाहोली वार्ड 1 थाना तिल्दा नेवरा,शैलेन्द्र सिंह ऊर्फ सोनू  28 व कर्मचारी कॉलोनी वार्ड न. 7  सिमगा को भी पकड़ा गया।  दोनों से 3  मोबाईल फोन कुल  60,000/- रूपये जप्त कर धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत कार्यवाही की। साथ ही ऑनलाईन सट्टे के संचालन हेतु पैसो के लेन-देन के लिये उपयोग किये जाने वाले 228 बैंक खातों को फ्रीज़ कराया गया है।

तेलीबांधा पुलिस ने सुभाष नगर स्थित देवारपारा में  बलदेव बार्सगडे 30, एक नाबालिग को  1200/- रूपये, सट्टा-पट्टी एवं डाट पेन जप्त कर  धारा 112, 3(5) बी.एन.एस. एवं छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत गिरफ्तार किया  ।


अन्य पोस्ट