रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 7 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल के अवसर पर भाजपा मंडल कार्यालय अभनपुर में विधायक इंद्र कुमार साहू द्वारा झण्डा फहराया गया। रामनवमी के उपलक्ष्य में पूजा पाठ कर श्रीराम आरती की गई।
पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1980 में पार्टी की स्थापना के बाद कार्यकर्ताओं के संघर्ष, त्याग, तपस्या के कारण आज हम केन्द्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुये हैं। देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। भाजपा के विश्वसनीय विचारधारा के कारण देश की जनता का विश्वास पार्टी के प्रति बढ़ा है। विधानसभा स्तर पर पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीतने में सफल हुये हैं। जनपद पंचायत में भाजपा द्वारा अधिकृत जनपद सदस्य ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। केन्द्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं को एक एक गांव में पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं को करना होगा।
स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष भरत बैस, मंच संचालन मंडल महामंत्री व पूर्व जनपद सदस्य सूरज लाल साहू तथा आभार प्रदर्शन भाजयुमो जिला महामंत्री गौरव शर्मा द्वारा किया गया।
इस दौरान मंडल कार्यालय के निर्माण कार्य की प्रारंभिक रचना करने के लिए पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू का सम्मान विधायक इन्द्र कुमार साहू द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में शिवनारायण बघेल, प्रदीप शर्मा, चेतना गुप्ता, किशन शर्मा, किशोर शर्मा, वरुण राठी , दलजीत चावला, मुकेश ढीढी, रुपनारायण साहू, मीना साहू, चंपा लेदेकर,धनेश्वर साहू, , दीपक राजा दीवान, संदीप बैस, झड़ीराम पटेल,रामचरण चक्रधारी, रामा साहू, रोहित कुर्रे, खुशवंत सिन्हा, गुनीराम साहू, कौशल साहू, बलराम देवांगन, रानू शर्मा, भारती शिन्दे, सीता साहू, नान्हे धृतलहरे, रविसूदन पटेल, पप्पू ठाकुर, सागर साहू, मुकेश साहू, राजेंद्र भारती, मिलऊ साहू, अश्वनी साहू, दिनेश साहू, कमल तारक, राकेश साहू, पंचराम ओगरे, राजाराम पाल, रमाकांत साहू, दया गिलहरे, , राधिका धीवर, सरिता चंद्राकर , भूपेश विश्वकर्मा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।