रायपुर

साय से मिले निगम- मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष
04-Apr-2025 2:37 PM
साय से मिले निगम- मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अप्रैल।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंडल एवं निगमों के नव नियुक्त अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, क्रेडा  अध्यक्ष  भूपेंद्र सवन्नी, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष  संजय श्रीवास्तव, खनिज विकास निगम अध्यक्ष  सौरभ सिंह,  मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष  दीपक महस्के एवं  गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष  अनुराग सिंह देव उपस्थित थे। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रिभूराज अग्रवाल भी थे। 

अनुराग सिंह देव की नियुक्ति का आदेश जारी, गृनिमं अध्यक्ष होंगे 
राज्य सरकार द्वारा 33 निगम मंडल आयोग बोर्ड में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के नाम तय कर दिए जाने के बाद अब विधिवत नियुक्ति आदेश जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज सबसे पहले आवास पर्यावरण विभाग ने गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष पद पर अनुराग सिंह देव की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। उनकी यह नियुक्ति आगामी आदेश तक के लिए की गई है।

आज सप्ताह का अंतिम कार्य दिवस  दिन होने की वजह से शेष आदेश अब सोमवार और उसके बाद को ही जारी किए जाएंगे।
 


अन्य पोस्ट