रायपुर

महामाया मंदिर का पंचांग विमोचित
03-Apr-2025 8:06 PM
महामाया मंदिर का पंचांग विमोचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अप्रैल। महामाया देवी मंदिर पंचांग का विमोचन बुधवार संध्या बोरिया कला शंकराचार्य आश्रम के प्रमुख दंडी स्वामी डॉ इंदु भवानंद ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यासी कृपाराम यादव, चंद्रशेखर दुबे, विजय शंकर अग्रवाल, सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, ग्राम व्यवस्थापक कुंज लाल यदु, महेंद्र पांडे, उपेंद्र शुक्ला, सूरज कुमार फूटान  एवं शिबू बिहारी शुक्ला, नितिन तिवारी, मंदिर के आचार्य लालजी त्रिपाठी, मंदिर के प्रमुख पुजारी श्रीकांत पांडे, तथा समलेश्वरी मंदिर के पुजारी पं मनोज शुक्ला उपस्थित थे। समिति ने पंचांग संकलन कर्ता पं मनोज शुक्ला, वरिष्ठ मंदिर सेवक जगदीश देवांगन,राम नारायण अग्रवाल एवं आदित्य फूटान को सम्मानित किया।

 कार्यक्रम का सफल संपादन मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने एवं आभार प्रदर्शन वरिष्ठ न्यासी चंद्रशेखर दुबे ने किया।


अन्य पोस्ट