रायपुर

छत्तीसगढ़ की जनता बेवजह की टैक्स से झुलस रही है
02-Apr-2025 6:53 PM
छत्तीसगढ़ की जनता बेवजह की टैक्स से झुलस रही है

कुम्हारी टोल प्लाजा बंद कराने कांग्रेस का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 अप्रैल। आज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने एनएचएआई के दफ्तर में प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिग्विजय सिंह से मिलकर कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर चर्चा की। विकास उपाध्याय ने कुम्हारी टोल प्लाजा की समयावधि पूर्ण हो जाने के पश्चात् भी टैक्स वसूलने को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुम्हारी टोल प्लाजा को निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी की सरकार का संरक्षण मिल रहा है, जिसके कारण वहाँ अभी भी अवैध वसूली का कार्य चल रहा है।  यदि भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने का निर्णय नहीं लेगी तो इस टोल प्लाजा को बंद कराने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आन्दोलन करेगी। प्रदर्शन में  पार्षद संदीप साहू, मनीराम साहू, सत्यनारायण नायक, राकेश धोतरे, बबीता नत्थानी, अमन गिल, विकास अग्रवाल, अशोक ठाकुर, देवकुमार साहू, नवीन चन्द्राकर, सोहन शर्मा, अमित शर्मा मोन्टा, संदीप सिरमोर, पप्पू खैरा, शंकर साहू, योगेश तिवारी, बंशी कन्नौजे, राजू शर्मा, डेमेन्द्र यदु, अजय निषाद, भूपेन्द्र साहू, हैप्पी वाजवा, दिलीप गुप्ता, सैफ उल्ला, अजय सिंह, बबलू, सतनाम सिंह, संदीप तिवारी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट