रायपुर

साय ने मधुसूदन दास को किया याद
01-Apr-2025 4:27 PM
साय ने मधुसूदन दास को किया याद

उत्कल दिवस पर ओडिशा राज्य स्थापना का दिया श्रेय 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अप्रैल।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के महिला थाना चौक में उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरिस्टर मधुसूदन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने  प्रदेश सहित देशभर में रह रहे उत्कल समाज के सभी बंधुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल ओडिशा के गठन का उत्सव नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मगौरव और सांस्कृतिक एकता की प्रेरणा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में उत्कल समाज के लोग निवास करते हैं, जो प्रदेश की सामाजिक समरसता और विविधता को सशक्त बनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बैरिस्टर मधुसूदन दास जैसे दूरदर्शी और समर्पित व्यक्तित्व के संघर्षों के कारण ही 1 अप्रैल 1936 को ओडिशा राज्य का गठन हुआ। 

 

इस अवसर पर विधायक  किरण देव, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक  सुनील सोनी, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर,  संजय श्रीवास्तव, उत्कल समाज के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट