रायपुर

शादी में गए सुन्दरनगर के कारोबारी के घर से जेवर-नगदी चुराए
31-Mar-2025 7:43 PM
 शादी में गए सुन्दरनगर के कारोबारी के घर से जेवर-नगदी चुराए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मार्च। शादी कार्यक्रम में गए कपड़ा व्यपारी के सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञाम चोर मकान का दीवार फांद कर मेन गेट का ताला तोड़ कमरे में रखे सोना -चांदी के जेवर नगदी को चोरी कर ले गया।

डीडी नगर पुलिस के मुताबिक भीमसेन कलवानी ने रिपोर्ट  लिखाई कि वह मैत्री नगर सुंदर नगर में रहता है। पण्डरी में सालासार टेक्सटाईल के नाम से कपडों का व्यवसाय करता है। 24 मार्च को वह अपने घर में ताला लगाकर मकान की देखरेख करने के लिए मेन गेट की चाबी दुकान के कर्मचारी को देकर शादी कार्यक्रम में शामिल होने परिवार के साथ बालोद चला गया था।  इस बीच दुकान का कर्मचारी   दिनेश यादव मकान की देखरेख कर रहा था। जो 24 की रात 8.30 बजे मकान के गेट का ताला चेक कर अपने घर चले गए थे। दूसरे दिन सुबह कर्मचारी ईश्वर देवांगन ने फोन कर बताया, कि घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। और अंदर कमरे का भी ताला टूटा हुआ और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। तब  भीम सेन कलवानी ने दोपहर करीबन 3 बजे वापस घर आकर देखा तो घर के मुख्य दरवाजे एवं एक कमरे के दरवाजे का ताला टूटा था।

अंदर कमरे में रखे अलमारी खुला हुआ था। चेक करने पर दराज में रखा डायमण्ड की फुल्ली, सोने का ब्रेसलेट, सोने की फुल्ली, कान की बाली, चांदी की पायल, और उसमें रखे नगदी नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर घर के बाउण्ड्री वाल को फांद कर  दरवाजे का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी  को चोरी कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 305 ए का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट