रायपुर

सुरेश मिश्रा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष, दीक्षित सचिव निर्वाचित
31-Mar-2025 7:42 PM
 सुरेश मिश्रा कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष, दीक्षित सचिव निर्वाचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 मार्च। राजधानी के सबसे पुराने सामाजिक संगठनों में एक कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में सुरेश मिश्रा ने 262 मतों के बड़े अंतर से आलोक तिवारी पर जीत दर्ज कर अध्यक्ष चुने गए। इसी तरह से सचिव पद पर राजकुमार दीक्षित ने रंज्जन अग्निहोत्री को पराजित कर चुने गए। इनके अलावा 19 कार्यकारिणी सदस्य भी मतदान से ही चुने गए। इनमें नौ महिलाएं श्रीमती नीता अवस्थी, आभा बाजपेयी, निशा पाण्डेय, सुनयना शुक्ला, राधा तिवारी, शीतल मिश्री, सुधा शुक्ला, और सुनयना मिश्रा भी शामिल हैं। इनके अलावा प्रमोद मिश्रा, आशीष बाजपेयी, उत्कर्ष त्रिवेदी, प्रभात मिश्रा, संगम तिवारी, दीपक तिवारी, विजय शुक्ला, प्रसून दीक्षित, रितेश अवस्थी, गौरव शुक्ला भी शामिल हैं। इन निर्वाचन पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दिया है।


अन्य पोस्ट