रायपुर

तीन दिवसीय अखंड ब्रह्मयज्ञ शुरू
29-Mar-2025 7:12 PM
तीन दिवसीय अखंड ब्रह्मयज्ञ शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 मार्च। भारत की सनातन परंपरा में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना रची-बसी है। यही वह सोच है जो भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है- जहां विविध आराध्य और परंपराएं एक ही परिवार की तरह सह-अस्तित्व में रहती हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने शुक्रवार रात राजधानी  के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित त्रिदिवसीय ‘विश्व शांति अखण्ड ब्रह्म यज्ञ’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।  सत्य सनातन आलेख महिमा धर्म विकास समिति द्वारा आयोजित किया गया।

 उन्होंने कहा कि आलेख महिमा के संतों से उनका विशेष आत्मीय संबंध रहा है। उनका आशीर्वाद ही है जिसने उन्हें जनसेवा का सौभाग्य दिलाया। उन्होंने जशपुर के इला गाँव, रायगढ़ के सरिया, हिमगिर आदि में संतों के आश्रम स्थापित हैं। रायपुर में भी आश्रम के लिए स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने संतों को दिया। कार्यक्रम को संत किशोर चंद्र बाबा, संत  वासुदेव बाबा, संत  उदयनाथ बाबा एवं विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू और संपत अग्रवाल ने भी संबोधित किया और आयोजन की सराहना की।

 


अन्य पोस्ट