रायपुर

मीसा बंदियों के पेंशन कानून पर चर्चा से विपक्ष का वॉकआउट
21-Mar-2025 4:05 PM
मीसा बंदियों के पेंशन कानून पर चर्चा से विपक्ष का वॉकआउट

कांग्रेस की इंदिरा सरकार पर जमकर बोले भाजपा विधायक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 मार्च। मीसा बंदियों को स्थाई रूप से  पेंशन देने संबंधी विधेयक पर चर्चा की विपक्ष के विधायकों ने बहिष्कार कर दिया। बिना विपक्ष के चर्चा कर  विधेयक पारित कर दिया गया । छत्तीसगढ़ लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रस्तुत किया था। मुख्यमंत्री ने इस लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक को मध्य प्रदेश में भी पारित होने की जानकारी रखी।

भाजपा के अजय चंद्राकर और अमर अग्रवाल ने कहा कि  देश में आपातकाल लगाने के दौरान निर्मित हुई परिस्थित में नेताओं की गिरफ्तारी और लोकतंत्र के दमन किया गया था । नेता विपक्ष चरण दास महंत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस पर इस बात पर आपत्ति की है कि राष्ट्रपति के आदेश से लगाए गए आपातकाल के विषय पर चर्चा नहीं कराने का आग्रह किया और विधेयक असंवैधानिक कहा।महंत ने कहा कि मीसा बंदियों को अगर सम्मान राशि देना चाहती है तो दे पर आपातकाल की परिस्थिति पर चर्चा नहीं की जा सकती।

 महंत ने सत्ता पक्ष को कंगना राणावत की इमरजेंसी फिल्म देखने की भी  सलाह दी। विपक्ष की मांग को आसंदी ने खारिज किया। और चर्चा की अनुमति दी। लेकिन  विपक्ष ने चर्चा से इनकार  किया। और सदन से  वॉक आउट कर गए। चर्चा शुरू करते हुए अमर अग्रवाल ने आपातकाल  और उसे निर्मित स्थिति सदन के सामने रखी। मीसा कानून के नाम पर मेरे बाबू जी को बिना कारण मेरे सामने गिरफ्तार कर ले गए ।

विधायक राजेश मुणत ने कहा कि लोकतंत्र में खतरे के नाम पर शिशु मंदिर स्कूल में ताला लगा दिया गया था। स्कूल में बच्चे पढ़ रहे हैं उसे कौन सा लोकतंत्र खतरे में आ गया था।जन संघ के लोगों को राशन देने वाली दुकानों में ताला लगा दिया गया । जन संघ के लोग लोगों को चुन चुन कर जेल में डाला गया।


अन्य पोस्ट