रायपुर

दो पुराने बदमाश ईरानी डेरा से तडक़े गिरफ्तार
19-Mar-2025 2:34 PM
दो पुराने बदमाश ईरानी डेरा से तडक़े  गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 मार्च। 
क्राईम ब्रांच और पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम ने तडक़े दलदलसिवनी स्थित ईरानी डेरा कालोनी में  दबिश दी। जहां निगरानी बदमाश, पुराने अपराधियों सहित बाहरी व्यक्तियों की पड़ताल की। कई घरों को चेक किया। इसी दौरान पुराने गुण्डा बदमाश यासिन अली और जमन अली को पकड़ा गया। दोनों के विरूद्ध नारकोटिक एक्ट, मारपीट एवं अपराधिक धमकी मामलों के स्थायी वारंट हैं।
 


अन्य पोस्ट