रायपुर

रीवा-बिलासपुर ट्रेन के दुर्ग तक विस्तार की मांग
17-Mar-2025 6:37 PM
रीवा-बिलासपुर ट्रेन के दुर्ग तक विस्तार की मांग

रायपुर, 17 मार्च। सांसद एवं रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य बृजमोहन अग्रवाल को आज विंध्याचल कल्याण समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने  रीवा-बिलासपुर ट्रेन को दुर्ग तक विस्तारित करने  एक ज्ञापन सौंपा । 

अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि वे इस विषय में शीघ्र ही केंद्रीय रेल मंत्री से चर्चा कर पूरा कराने हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन के विस्तार से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। 

प्रतिनिधि मंडल में विंध्याचल कल्याण समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष  कल्याण प्रसाद पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी  मधुकर द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश दुबे, समाज के महासचिव  ब्रृजेश चौरसिया, सचिव  प्रेम शुक्ला, कोषाध्यक्ष  रमेश शुक्ला, सह सचिव  लाल पाण्डेय एवं समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट