रायपुर

चौपाटी हटाने और संपत्ति कर में ब्याज माफ करने ज्ञापन
17-Mar-2025 6:36 PM
चौपाटी हटाने और संपत्ति कर में ब्याज माफ करने ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 मार्च। सत्यमेव जयते फाउंडेशन के सदस्यों ने  महापौर श्रीमती मीनल चौबे को ज्ञापन दिया। इसमें  दानी गर्ल्स स्कूल - डिग्री गर्ल्स कॉलेज जाने के मार्ग में जारी चौपाटी निर्माण को तत्काल बंद करने और पुराने बकाया संपत्ति कर का ब्याज माफी किए जाने की घोषणा का पालन करने की मांग की ।

फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक कन्हैया अग्रवाल, डॉ अजीत डेग्वेकर के कहा कि दानी गर्ल्स स्कूल डिग्री गर्ल्स कॉलेज के द्वारा के समीप बन रही इस चौपाटी और रूफटॉप कैफे के कारण बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ेगी । रूफटॉप कैफे में बैठे लोगों की पहुंच स्कूल के कक्षा के अंदर और छात्रावास के कमरों तक होगी इससे छात्राओं की निजी स्वतंत्रता भी प्रभावित होगी ।

श्री अग्रवाल ने कहा कि संपत्ति कर में ब्याज माफी की घोषणा यदि तत्काल लागू नहीं होती है तो घोषणा होने तक करदाताओं को समय प्रदान किया जाना चाहिए। यदि बकाया कर दाताओं से नगर निगम बिना ब्याज माफी के संपत्ति कर वसूली करता है तो निश्चित रूप से मतदाताओं के साथ धोखा होगाॉ।

ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मंडल में ,राजेश त्रिवेदी, सुरेश बाफना, मोहम्मद सिद्दीक, मनोज पाल, शरद गुप्ता, टीकम साहू ,शंकर सेन ,निरंजन पारीख, चंद्रशेखर गायकवाड़ शामिल थे ।


अन्य पोस्ट