रायपुर

सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के होली मिलन में उड़े रंग गुलाल
17-Mar-2025 6:34 PM
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के होली मिलन में उड़े रंग गुलाल

रायपुर, 17 मार्च। सरयुपारीण ब्राह्मण समाज ने होली मिलन आयोजित किया। निको में प्रेसिडेंड एच आर आलोक पांडे  मुख्य आतिथ्य में मानस भवन में  आयोजन किया गया।  अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने तुलसी पूजन कर  तुलसीदास जी की प्रतिमा पर रंग गुलाल छिडक़  शुरुआत की। फिर ढोल नगाड़े पर सामूहिक फाग गीतों का दौर चला। इस दौरान राममूर्ति शुक्ला का आओ मिल जाए गले अब की बार होली में तथा श्रीमती वंदना मिश्रा का श्याम प्यारी  सूरतिया ने जम कर ताली बटोरी। इसी तरह चन्द्र शेखर द्विवेदी का देखो रे देखो होली का त्यौहार आया भी थी बहुत सराहा गया।

समाज के कई युवा और युवतियों ने बैजनाथ मिश्र, शुभम मिश्रा, संजय मिश्रा, अमित द्विवेदी, ने फाग गीत गए। आज के मिलन समारोह में डी एस परोहा, राम मूरत तिवारी, शैलेश तिवारी, संगम लाल त्रिपाठी, प्रमोद शर्मा, भोला तिवारी मित्रेश दुबे राजेश त्रिपाठी, विजय कांत शर्मा, शैलेष शर्मा, सुमन त्रिपाठी अपर्णा त्रिपाठी सीमा पांडे बृजेश त्रिपाठी संजय तिवारी सैकड़ों लोगों ने भाग लिया ।,


अन्य पोस्ट