रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 मार्च। निशुल्क कोचिंग संस्था युवा के संडे स्पेशल क्लास में मुख्य अतिथि के रूप में आरजे अनिमेष थे। उन्होंने उनके जीवन को गढऩे के लिए अपनी माँ का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले के छोटे से गाँव टेमरी में रहने के बावजूद वो उन्हें हमेशा स्कूली पढ़ाई के दौरान ही साहित्य और काव्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करती थी और उनकी इसी प्रेरणा के कारण उनको बिना किसी डर या झिझक के लोगों के सामने प्रस्तुति के आदत ने ही आज उन्हें एफएम रेडियो में काम का अवसर दिया।
उन्होंने छात्रों से कहा कि किसी भी काम को करते समय उसके परिणाम की चिंता किये बिना पूरी ईमानदारी और शिद्दत से करनी चाहिए। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में किया गया अध्ययन ही आज उनके किसी भी कार्यक्रम को होस्ट करते समय काम आता है।
कार्यक्रम के अंत में समपर्ण योगाश्रय के संचालक यश बजाज ने आगामी गर्मी के मौसम में पक्षियों को प्यास से बचाने के उद्देश्य से आरजे अनिमेष ने सकोरा वितरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन युवा की सचिव सुश्री पल्लवी वर्मा ने किया