रायपुर

आबकारी आरक्षकों के 200 पदों पर भर्ती जल्द
16-Mar-2025 6:46 PM
आबकारी  आरक्षकों के 200 पदों पर भर्ती जल्द

रायपुर, 16 मार्च। आबकारी विभाग में आरक्षकों के 200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। व्यापमं इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा ।

आबकारी विभाग ने व्यापम को रिक्त पदों की सूची और आरक्षण वर्गवार विवरण भेज दिया है। जल्द ही परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी।

 सरकार द्वारा विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए सीटों का आवंटन किया गया है। इससे सभी वर्गों के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा


अन्य पोस्ट