रायपुर

24-25 को बैंक हड़ताल
16-Mar-2025 2:39 PM
24-25 को बैंक हड़ताल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 मार्च।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल 24 और 25 मार्च को होगी। इससे पहले 22-23 को शनिवार रविवार की छुट्टी रहेगी। और अगले की शुरूआत दो दिन तालेबंदी के साथ होगी।

यह फैसला भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के साथ हुई बातचीत में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकलने के कारण लिया गया है। इन मांगों में सभी कैडर में भर्ती और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह जैसी मांगें शामिल थीं।

नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लाइज (एनसीबीई)  ने कहा कि इन प्रमुख मुद्दों पर कोई समाधान नहीं निकला है। यूएफबीयू, जो नौ बैंक कर्मचारी संघों का एक छत्र निकाय है, पहले ही इन मांगों को लेकर हड़ताल की घोषणा कर चुका था। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कर्मचारी और अधिकारी निदेशक के पदों को भरने की मांग भी शामिल है।

इसके अलावा, यूनियन ने वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के हाल के निर्देशों को वापस लेने की भी मांग की है। उनका कहना है कि इन निर्देशों से कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा पर खतरा है। साथ ही इसका प्रतिकूल असर कर्मचारियों पर पड़ेगा। यूएफबीयू ने डीएफएस द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सूक्ष्म प्रबंधन का भी विरोध किया है, और कहा है कि इससे बैंक बोर्ड की स्वायत्तता कमज़ोर हो रही है।

 


अन्य पोस्ट