रायपुर

पहली से चौथी, छठवीं से सातवीं की परीक्षा समय सारणी जारी
13-Mar-2025 7:58 PM
पहली से चौथी, छठवीं से सातवीं की परीक्षा समय सारणी जारी

रायपुर, 13 मार्च। रायपुर शिक्षा जिले के लिए  पहली से चौथी और छठवीं से सातवीं तक की कक्षाओं के लिए परीक्षा समय सारणी जारी कर दी गई है। कक्षा पहली की परीक्षाएं 26 मार्च से शुरू और 3 अप्रैल को खतम होगी। समय सुबह 7:30 से 9:30 तक रखा गया है। वहीं, छटवीं और सातवीं की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू और 5 अप्रैल को खतम होगी। समय सुबह 7:30 से 10:30 तक दिया गया है।


अन्य पोस्ट