रायपुर
रायपुर, 13 मार्च। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की पहली भर्ती परीक्षा 23 मार्च को होगी। संचालनालय मछली पालन विभाग के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा (स्नस्न124) का आयोजन 23 मार्च को किया जाएगा। अभ्यर्थीआज 13 मार्च से छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट 14ड्डश्चड्डद्वष्द्द.ष्द्दह्यह्लड्डह्लद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी पंजीकृत मोबाईल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यूआरएल को क्लिक कर सीधे अपने मोबाईल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर प्रिंट आउट ले सकते है। प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में मूल फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मो. नं. 82698-01982 पर संपर्क किया जा सकता है।