रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। आयकर कर्मचारी महासंघ ने 7 सामान्य मांगों के लंबित रहने के विरोध में आज और कल प्रधान आयकर आयुक्त और क्षेत्रीय लेखा कार्यालयों के सभी कार्यालयों में दोपहर के भोजन के समय प्रदर्शन करेगा।
आयकर महासंघ का कहना है कि बजट आबंटन में बार-बार होने वाली कमी, विशेषकर चिकित्सा, यात्रा, पेट्रोल प्रतिपूर्ति और वेतन आदि के बजटीय शीर्षों में, के कारण हमारे विभाग के सभी अधिकारी लम्बे समय से अपने वैध दावों को प्राप्त करने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं।
महासंघ के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद स्थिति पर ध्यान नही दिया जा रहा है। कई क्षेत्रों र्के ं्रह्र बिलों को पारित करने पर अनावश्यक और अनुचित आपत्तियां उठा रहे हैं, जिसमें ष्टक्चष्ठञ्ज के निर्देशों का उल्लंघन भी शामिल है।
कर्मचारी फेडरेशन एमपी सीजी के सदस्यों ने भी रायपुर भोपाल, ग्वालियर इंदौर स्थित कार्यालय में लंच अवर्स प्रदर्शन किया।