रायपुर
राजधानी का बड़ा इलाका संकटग्रस्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। राजधानी के एक बड़े इलाके में अभी से जल संकट गहराते जा रहा है। निगम ने संकटग्रस्त इलाकों की एक पूरी सूची जारी की है। इसके मुताबिक अधिकारियों ने महापौर एवं आयुक्त को जानकारी दी कि जोन 9 में कुशाभाउ ठाकरे वार्ड में द्वारिका विहार गली नंबर 1, दलदल सिवनी बीएसयूपी, बैरागी बीएसयूपी, टेकारी पीएमएवाय, साजनदास बीएसयूपी, कचना हाउसिंग बोर्ड ब्लॉक 1-25, कचना बीएसयूपी, खम्हारडीह क्षेत्र, श्रीराम नगर सेल्स टैक्स कालोनी, भावना नगर, सरहद फेस 2 हाउसिंग बोर्ड, ब्रम्हदेवनगर, सूरज नगर, बीएसयूपी, संकल्प सोसायटी फेस 1, 2, जोन 4 में रविशंकर शुक्ल वार्ड में अुर्जन चौक यादव मोहल्ला, ब्राम्हणपारा वार्ड में धोबी गली सोहागा मंदिर पीछे का क्षेत्र, स्वामी विवेकानंद सदर बाजार वार्ड में तेलीपारा, नयापारा, बूढापारा, मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड में धोबी गली, बांसटाल बैजनाथपारा, सिविल लाईन वार्ड में आकाशवाणी बस्ती, जोगीनगर, गढबो नवा छत्तीसगढ़ चौक से नेताजी चैक तक, पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड में पंजाबी कालोनी, डॉ. विपिन बिहारी सूर वार्ड में कुम्हारपारा आदर्श नगर, शहीद पंकज विक्रम वार्ड में टैगोर नगर क्षेत्र , छत्तीसगढ नगर, गद्रे वार्ड में संतोषी नगर, कैलाश पति गार्डन के आस पास के क्षेत्र, चंद्रशेखर आजाद वार्ड में बृज नगर क्षेत्र, शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड में संजय नगर आरडीए प्लाट क्षेत्र, संजय नगर इंदिरा नगर क्षेत्र, महामाया मंदिर वार्ड में परशुराम नगर प्रोफेसर कालोनी सेक्टर 2 क्षेत्र, वीरांगना अवंति बाई वार्ड में राधाकृष्ण मंदिर के पास, जीपी रोड नंबर 14 के पास, इंदिरा नगर मंदिर गली जीपी रोड के आगे, प्रेम नगर, आदर्श नगर कालोनी उडिया बस्ती, तेलगू बस्ती, झारखंड बस्ती, वाल्मिकी नगर, घास पारा, रमण मंदिर वार्ड में साहू भवन, पंजाबी बाडा, दानवीर भामाशाह वार्ड में गोसाई बाडा, सिंधी बाडा, तुलसी नगर, सतनामी पारा, साहू पारा मिनी माता चैक, हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड में पुलिस कालोनी, फाफाडीह, सेन्ट्रल जेल आदि जोन 2 के तहत 50 स्थानों गुरू गोविंद सिंह वार्ड में पंडरी, पार्षद निवास के आस पास, शीतला कालोनी, पंडरी ड्राइवर गली, पंडरी सतनामी पारा जैतखंभ , पीपल पेड के आगे देव दीवान कुर्रे के मकान तक, पंडरी देवानंद गली, पंडित पुतेष्वर मंदिर के आस पास, सुभान पान ठेला के बाजू गली, मयूर क्लब के आस पास, कांच घर के आस पास, सरस्वती नगर में माता गैरेज के पीछे, राजा बाडा विष्व हिन्दू परिषद के आस पास, गोरखा कालोनी नाला के आस पास, शंकर नगर वार्ड में शंकरनगर ऑफिसर्स कालोनी, शंकरनगर बैरनबाजार कमांड एरिया, न्यू शांति नगर, शंकरनगर टर्निग पाइंट, शाह स्वीट्स से मोड तक, संत कबीर दास वार्ड में मोची पारा, यतियतन लाल वार्ड में बुनियाद नगर सतनामी पारा विजय नगर के कुछ क्षेत्र, बंजारी माता मंदिर के वार्ड में बंधवा तालाब के पास के क्षेत्र एवं केबिन पारा, नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड में दीनदयाल उपाध्याय नगर का कुछ क्षेत्र 26 ब्लॉक , ठक्कर बापा वार्ड क्षेत्र में पार्वती नगर सुनील दाल व षिवलाल गली आनंद मार्ग 65 ब्लॉक, कृष्णा विहार प्रेम नगर खोरबाहरा गली , पठान मोहल्ला, बाल गंगाधर तिलक वार्ड में अशोकनगर बाजार पारा, उपर पारा गली नंबर 1, 2, 3, आदि विभिन्न स्थानों पर पूर्व वर्षो के अनुभव के अनुसार पेयजल संकट के संभावित स्थानों की सूची अधिकारियों ने बनायी है। महापौर और आयुक्त ने व्यवहारिक आवश्यकता के अनुरूप गर्मी में पानी टैंकर भेजने की व्यवस्था देने कहा। संकट स्थलों की सूची के अलावा गर्मी में पेयजल का संकट अन्य दूसरे स्थानों पर ना आये सतत मॉनिटरिंग कर संबंधित जोन अधिकारी व्यवस्था पूर्व निष्चित कर ले अन्यथा की स्थिति में पेयजल संकट गर्मी में आने पर जवाबदेही तय कर संबधितों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। गर्मी में सुगम और सुव्यवस्थित पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार का हीला हवाला व लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी।