रायपुर
भैंस जब्त करते ही जमा किया 1.16 लाख का टैक्स, 5 दुकाने सील
11-Mar-2025 8:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 मार्च। जोन 8 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 2 में बकायादारों से टैक्स? वसूली अभियान चलाया। सोनडोंगरी में बकायेदार डेयरी को सील कर भैंस जब्त करने पहुंचते ही क संचालक ने तत्काल 116425 रूपये का बकाया अदा किया। और शेष बकाया राशि अदा करने 31 मार्च तक का समय माँगा गया। वहीं वार्ड 13 क्षेत्र में भी 2 दुकाने सीलबंद करने पर बकायादारों ने तत्काल 162494 रूपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद दुकानों से हटा ली गई ।जोन 2 के तहत शहीद हेमू कालाणी वार्ड नम्बर 29 में महालक्ष्मी मार्केट के बकायादार दुकान संचालक ने 118638 रूपये का भुगतान कर दिया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे