रायपुर

12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
11-Mar-2025 8:05 PM
12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

रायपुर, 11 मार्च। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर का दो दिवसीय रोजगार मेला आज से  मल्टीलेवल पार्किंग, 5वां तल, कलेक्टोरेट, घड़ी चौक, रायपुर में आयोजित किया गया। इसमें निजी की कंपनी टेक्नोटास्क बीपीओ रायपुर द्वारा 150 से अधिक कस्टमर सर्विस एसोसिएट पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदक का न्यूनतम 12वी उत्तीर्ण होना आवश्यक है, चयनित उम्मीदवारों को 11,750 से 19,000 प्रति माह का वेतन मिलेगा।इच्छुक उम्मीदवारों को अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट