रायपुर

भंडारे के हिसाब, घरेलू विवाद, जमीन विवाद में हाफ मर्डर
11-Mar-2025 4:23 PM
भंडारे के हिसाब, घरेलू विवाद,  जमीन विवाद में हाफ मर्डर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। 
होटल में टेबल साफ करने,भंडारे के हिसाब किताब और घरेलू विवाद को लेकर हाफ मर्डर समेत  मारपीट के मामले दर्ज किए गए ।
गोबरा नवापारा के दमानी कालोनी में कल शाम दो परिवारों में विवाद पर महिला बच्चों पर जानलेवा हमला किया गया। नयापारा रायपुर निवासी जितेश ताती (23) ने देर रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस के मुताबिक साएन कुमार ताती (30) कल शाम 6.30 बजे जितेश के घर पहुंचा। और उसकी पत्नी सोनी कुमारी को तुम दूसरी शादी कर यहां रह रही हो कहते हुए उसके और दोनों बच्चों पर धारदार चीज से हमला किया । इसमें तीनों के गले,कंधे पीठ पर संघातिक चोट पहुंचे। हमले के बाद साएन फरार हो गया। इस घटना की जितेश ने गोबरा नवापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

टिकरापारा इलाके में स्थित शकुन होटल के योगी बार में दो युवतियां भिड़ गई। भूमि निषाद और सुनीता वर्मा (30) दोनों ही वेटर का काम करती है । सोमवार शाम करीब 6.30 ग्राहकी शुरू होने से पहले टेबल साफ सफाई को लेकर दोनों में विवाद गाली गलौज मारपीट में तब्दील हो गया । सुनीता ने आधी रात टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।

शांति विहार कॉलोनी बाबूलाल बिसेन (73) के घर चमेली बाई अपने लडक़े के साथ किराए में रहती है। बाबू लाल ने उन्हे मकान खाली करने कहा है ।इस पर मां बेटे ने मिलकर गाली गलौज मार पीट की। इधर विशाल नगर तेलीबांधा निवासी वैशाली ठक्कर (46) और फाफाडीह गंज निवासी कल्पना ठक्कर,नेहा भोजानी के बीच सोमवार दोपहर 

जमीन विवाद पर गाली गलौज हाथ मुक्के से मारपीट की। नेहा ने वैशाली, नितेश मेहुल ठक्कर और  वैशाली की रिपोर्ट पर तेलीबांधा पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। विधायक कॉलोनी के ब्लाक 18 में कल आधी रात  मीनाक्षी ने सोनी चतुर्वेदी (28) के साथ गाली गलौज मार पीट की। सोमवार रात तेलीबांधा के हीरा नगर निवासी कंचन नागरची के घर के बाहर खड़ी बाइक की सीट को कोणाल वैष्णव काट रहा था । यह देख कंचन ने विरोध कर मना किया। 

इस विवाद में कोणाल ने गाली गलौज मार पीट कर नुकीली चीज से हमला कर फरार हो गया। इसी तरह से टिकरापारा के तरूण बाजार के पीछे जोगी नगर में भी बाइक विवाद में मारपीट हुई। दानिश खान ने सोमवार शाम  राजेश्वरी पात्रे (40) के पति के साथ बाइक खड़ी करने को लेकर मारपीट की। ग्राम सेमरा नवापारा निवासी लोमेश साहू व साथी ने गांव के हनुमान मंदिर के भंडारे को हिसाब किताब को लेकर नारद यदु के साथ गाली गलौज मार पीट की।जरौदा निवासी संदीप वर्मा और दो साथियों ने कल शाम  तर्रा राइस मिल के पास गिरीश साहू के साथ पुरानी रंजिश पर गाली गलौज कर हाथ मुक्के से हमला किया ।


अन्य पोस्ट