रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। कल रात भारत न्यूजीलैण्ड के बीच चैम्पियन्स ट्रॅाफी फायनल मैच के दौरान ऑनलाईन सट्टे पर दांव लगवा रहे सटोरिया विशाल चेलानी गिरफ्तार किया है। इसके लिए उसने diamondeÛch~~~.com नामक वेबसाईड में आई.डी.लिया था
मुखबीर की खबर पर टिकरापारा पुलिस ने कमल विहार स्थित श्रीराम चौक के पास एक युवक को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूूछताछ में उसने अपना नाम विशाल चेलानी पिता बलराम चेलानी 20 निवासी महावीर नगर एमआईजी मकान नंबर 16 शिव मंदिर के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर बताया। उसके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर वह भारत बनाम न्यूजीलैण्ड के चैम्पियन्स ट्रॅाफी फायनल मैच के दौरान मोबाईल फोन में diamondeÛch~~~.com नामक वेबसाईड में ऑन लाईन सट्टा खिला रहा था ।
विशाल चेलानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक आई फोन जप्त कर धारा 4(क) जुआ एक्ट एवं 6, 7 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।