रायपुर
मंत्री को घेरा चंद्राकर ने
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। प्रदेश के लाखों दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने को लेकर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को घेरा।
चंद्राकर ने प्रश्न काल में लिखित उत्तर, उत्तर के परिशिष्ट और प्रतिवेदन में दी गई जानकारी के अंतर को रखते हुए इनमें से सच किसे माना जाए, पूछा । अजय ने कहा किये अंतर क्या सही का। प्रदेश में 624937 दिव्यांग बताए गए हैं वर्ष 21-22,24-25 तर ट्रायसिकल के लिए 9435 दिव्यांगों के आवेदन मिले थे और 8893 को दिए गए ।
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि विभाग की खामियां बता रहे हैं। सही है ।2011 में सर्वे कराया गया था उस आधार पर दे रहे । यह सर्वे भंडार क्रय नियम के तहत खुली निविदा से तय एजेंसी से कराया था। और उन्हें ही लाभ दिया जा रहा है।
अजय चंद्राकर ने पूछा कि अभी लाखों को लाभ नहीं मिल रहा है, लाभ देने क्या कोई व्यवस्था करेंगे । मंत्री ने बताया कि ऐसा कोई नियम नहीं है। अभी 40त्न लोगों को लाभ मिल रहा है ।बाकी लोगों को लाभ दिलाने विभागीय स्तर पर निर्णय लेंगे?। कांग्रेस के कुंवर सिंह निषाद के एक प्रश्न पर मंत्री राजवाड़े ने बताया कि दिव्यांगों को दिए जा रहे पेंशन में बढ़ोतरी का कोई प्रस्ताव या प्रावधान नहीं है। 2011 की बीपीएल सूची के अनुसार ही दिव्यांगों को राज्य केंद्र की 6 योजनाओं के तहत पेंशन व अन्य लाभ दे रहे हैं।
धर्मजीत सिंह बिना प्रश्न पूछे संतुष्ट हो गए और सदन में गूंजी हंसी
अजय चंद्राकर के प्रश्नों पर मंत्री से आ रहे उत्तर को देखते हु ए भाजपा के धर्मजीत सिंह ने अपने अगले प्रश्न पर पूरक प्रश्न करने से तौबा कर लिया। स्पीकर डॉ सिंह के नाम पुकारने पर वो यह कहकर बैठ गए कि मंत्री ने पर्याप्त उत्तर दे दिया गया है मुझे और कुछ नहीं पूछना है। यह सुनकर सदन में हंसी गूंजी। सिंह ने तखतपुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के प्रावधान पर प्रश्न पूछा था ।