रायपुर

नारीशक्ति से मीडिया के चौथे स्तंभ को मजबूती मिलती है-साय
11-Mar-2025 9:35 AM
नारीशक्ति से मीडिया के चौथे स्तंभ को मजबूती मिलती है-साय

सीएम ने महिला पत्रकारों को किया सम्मानित

रायपुर, 10 मार्च। रविवार को मुख्यमंत्री निवास में महिला पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला पत्रकारों का सम्मान किया और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

 इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने राजनीतिक सफर के बारे में पत्रकारों से बातचीत की और पंच से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक के सफर के बारे में बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिला पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और नारीशक्ति से इसे और भी मजबूती मिलती है।

सीएम साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं समाज का सशक्त आधार हैं, और छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और समर्थ बनाने के लिए सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं, और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि उन्हें हर अवसर पर समान अधिकार और सुरक्षा मिले।

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री से महिला सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की और उनके लिए अलग से एक टूर प्लान करने की अपील की।

वहीं इस दौरान एक वरिष्ठ पत्रकार ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों को मिलने वाली सम्मान निधि की योजना के दायरे को शासन को बढ़ाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसका लाभ वर्तमान में बहुत कम पत्रकारों को ही मिल पाता है, इसलिए इसके दायरे को बढ़ाने से अन्य वरिष्ठ पत्रकारों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।


अन्य पोस्ट