रायपुर

नगर सिपाही के रूप में जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा-उत्रसेन गहिरवारे
10-Mar-2025 6:08 PM
नगर सिपाही के रूप में जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा-उत्रसेन गहिरवारे

अभनपुर नपा में शपथ ग्रहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 10 मार्च। नगर पालिका परिषद अभनपुर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण खेल ग्राउंड बजरंगदास मैदान में हुआ।

ज्ञात हो  कि कांग्रेस अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे ने खेल ग्राउंड में बनाए सभा स्थल में शपथ ग्रहण लिया। साथ ही सभा स्थल में पार्षद गब्बू ध्रुव, चंपा लेदेकर, मीना साहू, रूपनारायण साहू, आश करण गिलहरे को एसडीएम ने शपथ दिलाई। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के शपथ ग्रहण में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू पहुंचे।

विधायक इंद्र कुमार साहू ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर विकास के लिए कभी भेदभाव नहीं करूंगा। हम सब जनप्रतिनिधि का एक ही कार्य होना चाहिए कि नगर का विकास कैसे किया जा सके। सभी सदस्य को मिलकर जनता के अनुरूप कार्य करना चाहिए। मैं नगर की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि नगर के विकास में किसी प्रकार की बाधा नहीं होगी और नगर का विकास तेजी से होगा।

नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से आज मैं नगर का दायित्व निभा रहा हूं। नगर सिपाही के रूप में मैं जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा जनता के हित में हमेशा काम किया जाएगा, मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

अंत में उत्रसेन गहिरवारे ने कहा कि जो काम शांति से नहीं होगा वहां क्रांति का भी जरूरत पड़ता है। अगर जनता की सेवा के लिए मुझे क्रांति के भी जरुरत पड़ेगा तो वह करना पड़ेगा।


अन्य पोस्ट