रायपुर

भूपेश पर ईडी की कार्रवाई द्वेषपूर्ण राजनीति का उदाहरण-महंत
10-Mar-2025 5:58 PM
भूपेश पर ईडी की कार्रवाई द्वेषपूर्ण राजनीति का उदाहरण-महंत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मार्च। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

नेता प्रतिपक्ष ने एक बयान में कहा कि छत्तीसगढिय़ा पूर्व मुख्यमंत्री और एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ईडी की कार्रवाई सत्तारूढ़ भाजपा की राष्ट्रीय चरित्र और द्वेषपूर्ण राजनीति का एक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी, आईटी, सीबीआई जैसी एजेंसियों को विपक्ष के नेताओं को डराने और दबाने के लिए इस्तेमाल कर रही है। सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग अपने राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है, जो कि लोकतंत्र के लिए खतरा है। ये गलत परंपरा है।

महंत ने कहा कि हम कांग्रेसजन भूपेश बघेल के साथ हैं और इससे डरने वाले नहीं हैं। बापू के मार्गदर्शन सत्य, अहिंसा को मानने वाले लोग हैं। इस संघर्ष को परास्त करके रहेंगे।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेश भाई के निवास पर ईडी की रेड भाजपा की प्रतिशोध की राजनीति है। जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल और विपक्ष पर दबाव बनाने में भाजपा माहिर है। मगर पहले की तरह ये षडय़ंत्र नाकाम होगा, सत्य की जीत होगी और भाजपा मुंह की खाएगी।


अन्य पोस्ट