रायपुर
खाद्य विभाग का बजट पारित, सदन कल तक स्थगित
10-Mar-2025 5:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मार्च। खाद्य विभाग की अनुदान मांगे पारित होने के बाद स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने सदन की कार्रवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी। डॉ.सिंह ने कहा कि विपक्ष के आग्रह पर शेष दो विभागों उद्योग-श्रम और महिला बाल विकास विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा कल की जाएगी। इससे पहले खाद्य विभाग की मांगे करीब सवा घंटे की चर्चा के बाद पारित कर दी गई। इस चर्चा में अजय चंद्राकर, पुन्नू लाल मोहिले, गोमती साय, राजेश मूणत सुशांत शुक्ल आदि ने भाग लिया। विपक्ष से किसी भी सदस्य ने भाग नहीं लिया। इसलिए उनके सभी कटौती प्रस्ताव भी खारिज कर दिए गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे