रायपुर
बघेल पाक साफ हैं, तो कांग्रेस में घबराहट क्यों -मूणत
10-Mar-2025 5:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 10 मार्च। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ विधानसभा में आज कांग्रेस विधायकों के प्रदर्शन पर विधायक राजेश मूणत ने, चोर की दाढ़ी में तिनका कहावत को याद करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी गलती छुपाने के लिए विधानसभा की कार्यवाही को बाधित कर रही है। मूणत ने सवाल किया कि अगर भूपेश बघेल पाक साफ हैं, तो कांग्रेस में घबराहट क्यों है? अगर कांग्रेस को कोई डर या घबराहट नहीं है, तो उन्हें सदन में इस तरह का विरोध प्रदर्शन करने की जरूरत नहीं थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे