रायपुर

आयुर्वेदिक कॉलेज में 16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन
10-Mar-2025 5:53 PM
आयुर्वेदिक कॉलेज में 16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन

रायपुर, 10 मार्च। राजधानी रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में सोमवार को 16 वर्ष तक के 800 बच्चों को नि:शुल्क स्वर्णप्राशन तथा बाल रक्षा किट का वितरण किया गया। साथ ही शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया गया।  इस अवसर पर विभाग के संचालक सुश्री इफ्फत आरा, संयुक्त संचालक डॉ. सुनील दास तथा आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी आदी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट