रायपुर

सडक़ हादसे में युवक की मौत
10-Mar-2025 5:49 PM
सडक़ हादसे में युवक की मौत

रायपुर, 10 मार्च। अभनपुर मार्ग पर देर रात हुए भीषण सडक़ हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में आकर बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद आरोपी वाहन मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन और उसके चालक का पता लगाया जाएगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह क्षेत्र पहले भी कई सडक़ दुर्घटनाओं का गवाह बन चुका है। लोग प्रशासन से यहां पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग कर रहे हैं।

आरंग इलाके के ग्राम बनरसी के पास सडक़ हादसा हो गया। अज्ञात वाहन चालक ने रास्ते में जाते मृतक खुमान हिरवानी उम्र 35 साल को पीछे से ठोकर मार दी। इस हादसे में युवक बुरी तरी घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर चोट लगने की वजह से इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 281, 125ए, 106 -1 काअपराध दर्ज किया है। 


अन्य पोस्ट