रायपुर

घर के सामने पटाखा फोडऩे पर डंडे से सिर फोड़ा, भाईयों के बीच मारपीट
10-Mar-2025 4:16 PM
घर के सामने पटाखा फोडऩे पर डंडे  से सिर फोड़ा, भाईयों के बीच मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मार्च।  शहर में कल रात क्रिकेट मैच में भारतीय टीम की जीत का जश्र मनाया जा रहा था। इस दौरान लोग सडक़ों पर आतिशबाजी भी कर रहे थे। इसी बीच तेलीबांधा इलाके में टीम की जीत का जश्र मनाना किशोरी का महंगा पड़ गया। शोरगुल से नाराज पड़ोसी ने सडक़ पर पटाखा फोडऩे की बात को लेकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर डण्डे से हमला कर दिया।

इसकी रिपोर्ट सूरज नगर झंडा चौक लाभांडी निवासी कुमार नारायणी ने तेलीबांधा थाना मेें दर्ज कराई कि कल चैम्पीयन ट्राफी का फाईनल मैच था। और वे अपने घर में मैच देख रहे थे। मैच में भारतीया टीम की जीत के बाद वह घर के बाहर पटाखे फोड़ रही थी। इस दौरान उसके पड़ोस में रहेने वाला हरीश सेन उर्फ साहिल सेन घर के बाहर आकर गाली गलौज कर रहा था। जिसे नारायणी के मना करने पर हरीश सेन ने जान से मारने की धमकी देकर बांस के डण्डे से हमला कर दिया। इस हमले में नारायणी को सिर पर चोट आई। झगड़ा होता देख तुलिका शर्मा,मां करूणा शर्मा व पड़ोसी कुलेश्वर वर्मा व आसपास के लोग बीच बचाव करने आए तो हरीश ने उसके साथ भी गाली गलौज की।

इधर सिविल लाइन पुलिस ने मारपीट के मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। मनीष बोहरा ने बताया कि वह भूतेश्वर मंदिर के पास बेहरा कालोनी पंडरी रायपुर में रहता है। कल रात 11.00 बजे वह अपने घर जा रहा था।  घर के पास मोहल्ले के गली में एकता सागर बर्तन मांज रही थी।  जिसे सडक़ पर बर्तन मांजते हो कहने पर गाली गलौज करने लगी। शेर- शराबा सुन कर वहां पर  शंभू एवं शंकर दोनों  आ गए और  राय होकर, जान से मारने की धमकी देकर शंभु पास पड़े किसी वस्तु से मारकर चोट पहुंचाया है। और शंकर सागर ने हाथ मुक्का से मारपीट कर दी।

 गंज इलाके में कल रात  किराएदार को निकालने की बात को लेकर दो भाईयों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक ने दूसरे पर हाथ मुक्के से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग को भी धक्का मारा

  पुलिस के मुताबिक मोहम्मद राशिद ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह  गुजराती महिला मंडल के सामने सेक्टर 3 देवेन्द्र नगर में अपने परिवार रहता है। वहीं उसका भाई  मोहम्मद नासिर अपने परिवार के साथ रहता है। तीन मंजिला मकान में उपर वाले कमरे में अल्ताफ किराए से रहता है। जिसे कल रात मोहम्मद राशिद के पिता के मकान खाली करने की बात कहने पर नासिर भडक़ गया और कौन मकान खाली कराएगा कह कर गाली गलौज की।  विरोध करने पर अल्ताफ और नासिर ने धमकी देकर मारपीट कर दी। बीच बचान करने आई बहन नाजमा बानो और सबाना बानो को भी धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 3-5 का अपराध दर्ज किया है।

परीक्षा हॉल के बाहर छात्र से मारपीट

न्युचंगोराभाठा अयोध्या नगर में शुक्रवार को 10वीं बोर्ड का पेपर दिलाने गए छात्र से मोहल्ले के लडक़ों ने मारपीट कर दी। पुराने विवाद को लेकर लडक़ों ने पेपर हॉल के बाहर लडक़े पर रॉड से हमला कर दिया।

रज्जु साहू ने इसकी रिपोर्ट शाम डीडीनगर थाना में दर्ज कराई कि वह शिवम विदयापीठ में कक्षा 10 वीं का छात्र है। गणेश मंदिर रायपुरा के पास टियुशन पढ़ता है वहीं डागेश्वर निषाद के साथ उसका पूराने विवाद था। इसी बात को लेकर शुक्रवार को रज्जु पेपर देने गिरजा शंकर स्कूल गया जहंा से वह 12-00 बजे निकला, तो गेट क बाहर  डागेश्वर निषाद अपने भाई तथा अन्य लोगों के साथ था मुझे देखकर गाली गलौज कर रहा था। जिसे मना करने पर डागेश्वर निषाद ने बदला लेने की नीयत से अपने पास रखे फोल्डि़ंग राड से हमला कर दिया।


अन्य पोस्ट