रायपुर

आईआरएस देशमुख खेलो इंडिया 25 के शीतकालीन गेम्स में स्कीइंग के लिए चयनित
10-Mar-2025 4:14 PM
आईआरएस देशमुख खेलो इंडिया 25 के शीतकालीन गेम्स में स्कीइंग के लिए चयनित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 मार्च।  आईआरएस अफसर शैलेंद्र कुमार देशमुख का चयन गुलमर्ग, कश्मीर में हो रहे खेलो इंडिया के वर्ष 2025 के शीतकालीन गेम्स में अल्पाइन स्कीइंग  में चयन हुआ है। प्रदेश और सेंट्रल जीएसटी विभाग के ओर से इस खेल में भाग लेने वाले वे इकलौते खिलाड़ी हैं।

छत्तीसगढ़ के मूल के देशमुख ने वर्ष 2008 में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में चयनित हुए और अभी वर्तमान में नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम्स, इनडाइरेक्ट टैक्स एन्ड नारकोटिक्स के रीजनल कैम्पस, रायपुर में डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। उनकी शासकीय सेवा के अलावा एडवेंचर स्पोर्ट्स और दुर्गम स्थानों के ट्रेकिंग में विशेष रूचि है।


अन्य पोस्ट