रायपुर

रविवार तडक़े आरडीए कालोनी में पुलिस की दबिश 20 संदिग्ध पकड़े
09-Mar-2025 8:29 PM
रविवार तडक़े आरडीए कालोनी में पुलिस की दबिश 20 संदिग्ध पकड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मार्च। होली के मद्देनजर शहर पुलिस ने रविवार तडक़े आर.डी.ए. कालोनी में छापेमार कार्यवाही की। संदिग्ध व्यक्तियों के साथ पुराने फरारी काट रहे अपराधियों को पकडऩे यह अभियान चलाया।

सौ से अधिक अफसर और सिपाहियों ने  टिकरापारा बोरियाखुर्द स्थित आर.डी.ए. कालोनी को घेरा।  इसमें  कालोनियों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन किया।

विगत कुछ दिनों से लगातार रायपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हो रहीं थी, कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत बोरियाखुर्द स्थित आर.डी.ए. कालोनी में कुछ बाहरी व्यक्ति संदिग्ध होने के साथ ही कई संदिग्ध गतिविधियों में भी शामिल रहते है। 

बाहरी व्यक्तियों का एस.एस. रोल जारी कर संबंधित राज्यों के संबंधित थानों में भेजा जा रहा है, ताकि इनके संबंध में जानकारियां एकत्रित किया जा सके। आज    ऐसे 20 संदिग्ध व्यक्तियों, 03 आदतन अपराधियों तथा 02 गिफ्तारी वारंटियों सहित कुल 25 लोगों पर  टिकरापारा पुलिस  वैधानिक कार्यवाही कर रही है।


अन्य पोस्ट