रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मार्च। देश की एन सी आर बी संस्था ने अपने वर्ष 2021 के सर्वे रिपोर्ट में अधिकृत आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए प्रदेश सरकार को आगाह किया था कि छत्तीसगढ़ राज्य से लगभग 22000 महिलाएं लापता है। छत्तीसगढ़ राज्य पूरे देश में महिला लापता होने के मामले में टॉप 10 में है। लेकिन 4 साल व्यतीत होने के बाद भी पुलिस प्रशासन की गंभीरता न होने के कारण आज छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिक लड़कियां रेड अलर्ट एरिया में देह व्यापार करने के लिए मजबूर हो गई और उन्हें पकड़े जाने की सूचना मिल रही है।
आम आदमी पार्टी के नेता विजय कुमार झा एवं महिला नेता दुर्गा झा ने बताया है कि अनेक बार राजधानी में बलात्कार अपहरण के प्रकरण के बाद आम आदमी पार्टी ने अंबेडकर चौक में धरना प्रदर्शन कर इस बात की ओर शासन का ध्यान आकर्षित किया था कि 22000 लड़कियां महिलाएं लापता है।
समाचार पत्र के कटिंग व एनसीआरबी के रिपोर्ट लगाकर इन्हें गंभीरता से ढूंढने की मांग की गई थी। लगातार छत्तीसगढ़ में बलात्कार के मामलों में आम आदमी पार्टी ने बढ़ चढक़र विरोध प्रदर्शन किया था। आज जब पूरा देश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है तब हमारे छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिक बेटियां बिहार में मिल रही है। कहीं न कहीं नौकरी लगने के नाम पर, व्यवसाय, धंधा के नाम से मानव तस्करी हो रही है तथा उन्हें ले जाकर अन्य राज्यों में बेचा जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्यक्ष, महासचिव वदूद आलम, नंदन कुमार सिंह, अजीम खान, पीएस पन्नू, परमा नंद जांगड़े, एम एम हैदरी श, महिला नेता प्रियंका शुक्ला, डॉ शुभांगी तिवारी, कलावती मार्को, स्वाति तिवारी, आदि ने गृह मंत्री से तत्काल उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए इस घटना की निंदा की है।