रायपुर
रायपुर, 9 मार्च। निगम के जोन 3 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 29 की बकायेदार नूरजहा पति अब्दुल अजीज द्वारा बकाया टैक्स 161449 अदा नहीं करने पर भवन पर ताला लगाया। इसी तरह एक करदाता द्वारा डिमांड बिल, अंतिम नोटिस के बाद भी जब बकाया अदा नहीं किया गया, तो सम्बंधित करदाता को सीलिंग, कुर्की कार्यवाही की नोटिस दी। इसके तत्काल पश्चात करदाता ने पूर्ण बकाया राशि रूपये 172741 का चेक से भुगतान कर दिया। जोन 8 के तहत डॉक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम वार्ड नम्बर 19 के क्षेत्र के तहत बड़े बकायादार ग़ुलाल फैक्ट्री के शान्ति देवी केडिया, आयुष केडिया द्वारा बकाया राशि 3 लाख 71 हजार रूपये की अदायगी नहीं किये जाने पर सीलबन्द की कार्यवाही प्रारम्भ की. इस पर स्थल पर ही तत्काल सम्बंधित बड़े बकायादार द्वारा जोन 8 राजस्व विभाग की टीम को 3 वर्ष का बकाया 3 लाख 71 हजार रूपये के विरुद्ध जमा कर दिया और शेष बकाया राशि अदा करने समय माँगा।