रायपुर

सोमानी के घर में 4 दिनों से डटे हुए हैं आयकर अफसर
08-Mar-2025 4:19 PM
सोमानी के घर में 4 दिनों से  डटे हुए हैं आयकर अफसर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मार्च।
रामा टीएमटी से जुड़े जगदलपुर के बिल्डर श्याम सोमानी के यहां चार दिनों से आयकर छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई आयकर अन्वेषण की जबलपुर टीम कर रही है। इनके अफसर सोमानी के रायपुर विधानसभा रोड स्थित स्वर्णभूमि परिसर के आवास को घेरे हुए हैं। 4 अक्टूबर को सुबह 5 बजे घुसे आयकर अफसर आज तक डटे हुए हैं। यहां के बी144 में पंकज सोमानी रहते हैं।इनसे पूछताछ और डिजिटल ट्रांजेक्शन के एविडेंस लिए जा रहे हैं । आयकर सूत्रों ने बताया कि बड़े पैमाने पर आईटीआर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिली है। उसके आधार पर ग्रुप अपने आय व्यय का हिसाब नहीं दे पा रहा है। वरिष्ठ अफसरों ने बताया कि जांच अभी जारी रहेगी।

इससे पहले जबलपुर, सतना और  रायपुर,जगदलपुर में आईटी की बड़ी टीमों ने छापेमारी शुरू की थी।
रामा स्टील और रामा उद्योग ग्रुप के ऑफिस, फैक्ट्री  समेत करीब 10  से ज्यादा ठिकानें शामिल हैं। 
इनमें श्याम सोमानी के  बस्तर स्थित घर की  रेड समेट ली गई   है। सोमानी बस्तर चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष भी हैं। और वह इन दिनों चेंबर चुनाव में भी व्यस्त है ।


अन्य पोस्ट