रायपुर

नागार्जुन महाविद्यालय में विज्ञान दिवस मना
08-Mar-2025 1:44 PM
नागार्जुन महाविद्यालय में विज्ञान दिवस मना

एम्पावरिंग इंडियन यूथ फॉर ग्लोबल लीडरशिप इन साइंस एंड इनोवेशन फॉर विकसित भारत
रायपुर, 8 मार्च। शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् के सहयोग से एम्पावरिंग इंडियन यूथ फॉर ग्लोबल लीडरशिप इन साइंस एंड इनोवेशन फॉर विकसित भारत थीम के तहत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। 

आमंत्रित व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, कम्प्यूटर साइंस विभाग और गणित विभाग के संयुक्त तत्वाधान में व्याख्यान का आयोजन 5 मार्च को किया गया। अतिथि व्याख्यान डॉ. संजय कुमार, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, कम्यूटर साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा दिया गया। डॉ. संजय कुमार ने व्याख्यान में एआई, मशीन लर्निंग रोबोटिक्स एवं एआई के उपयोग तथा अन्य क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी की उपयोगिता को बताया तथा विभिन्न पहलू पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती वंदना की पूजा अर्चना एवं अतिथियों के स्वागत के हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अमिताभ बैनर्जी  ने विद्यार्थियों को अपने नियमित पाठ्यक्रम के अध्ययन के अलावा अपने पसंद के अन्य फ्रील्ड में अपना स्कील डेवेलपमेंट कर महारत हासिल करने पर जोर दिया। इस व्याख्यान का सफल संचालन डॉ. सुरेन्द्र कुमार पटेल, सहायक प्राध्यापक, सूचना प्रौद्योगिकी ने किया। कार्यक्रम में कम्प्यूटर विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती किरण बाला दुबे सूचना प्रा ैद्योगिकी की विभागाध्यक्ष श्रीमती योगेश्वरीपाल, डॉ. वर्षा ठाकुर, काजल साहू एवं अन्य शैक्षणिक सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। डॉ. आर.ए.सिदिदकी, विभागाध्यक्ष, गणित ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


अन्य पोस्ट